हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: अनाया बांगर ने BCCI और ICC से कर दी खास अपील, लड़की बनने के बाद करना चाहती हैं वापसी

Sanjay Bangar Daughter Anaya Bangar: कुछ साल पहले अनाया बांगर ने अपना जेंडर चेंज करवाया और अब वो लड़की बन गई हैं। फिलहाल अनाया ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

विज्ञापन
Anaya Bangar

Sanjay Bangar Daughter Anaya Bangar: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर पिछले कुछ दिनों से बहुत ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। अनाया पहले एक लड़का थी और उनका नाम आर्यन था। कुछ साल पहले उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया और अब वो लड़की बन गई हैं। फिलहाल अनाया ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी पहचान बना रही है। इस बीच उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई से बड़ी अपील करते हुए दोबारा क्रिकेट में वापसी का दावा ठोका है।

अनाया बांगर ने ICC और BCCI से की बड़ी मांग 

क्रिकेट के दुनिया में अनाया नाम बनाना चाहती हैं। जेंडर चेंज होने से पहले वो क्रिकेट खेलती हुई नजर आती थीं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है। जिसके कारण ही उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई से अपील करते हुए वीडियो बनाकर कहा, ‘मैं पहली बार ये रिपोर्ट शेयर कर रही हूं। पिछले एक साल में जो कुछ भी मैंने महसूस किया, वो अब साइंटिफिक तरीके से रिकॉर्ड हो चुका है। अब मैं इसे BCCI और ICC को भेजना चाहती हूं, ताकि बातचीत डर के आधार पर नहीं, बल्कि सच और तथ्यों पर हो। मेरा मकसद किसी को हटाना नहीं, बल्कि सबके लिए जगह बनाना है।’

मैदान पर करना चाहती हैं दोबारा वापसी 

यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान के साथ क्रिकेट खेल चुकी अनाया बांगर ने अपने वीडियो कैप्शन में लिखा, ‘साइंस कहता है कि मैं महिला क्रिकेट के लिए पूरी तरह से फिट हूं। अब सवाल ये है क्या दुनिया सच सुनने के लिए तैयार है?’ जिस समय संजय बांगर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच थे, उस समय अनाया बांगर ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के साथ भी अभ्यास किया था। इसके अलावा वो इंग्लैंड में रहकर काउंटी खेल रहे खिलाड़ियों के साथ भी अभ्यास कर चुकी हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG सीरीज का नाम बदलने पर आया कपिल देव का रिएक्शन, इस फैसले को बताया अजीब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola