हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK में हुई सरफराज खान की एंट्री तो अनाया बांगर ने यूं जताई खुशी, वायरल हो गया रिएक्शन

Anaya Bangar, Sarfaraz Khan: सरफराज खान आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा थे. सीएसके ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया. इसके बाद सरफराज ने सीएसके का शुक्रिया भी अदा किया. अब अनाया बांगर ने सरफराज के चयन पर अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
सरफराज खान और अनाया बांगर

Sarfaraz Khan: आईपीएल 2026 ऑक्शन में सरफराज खान को पहले राउंड में नहीं चुना गया था. किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनपर दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. हालांकि अंत में सीएसके ने सरफराज को बेस प्राइस 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया. सरफराज की अब चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री हो गई है. इसके बाद सरफराज ने सीएसके में शामिल होने की खुशी भी जताई. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने सरफराज खान के चयन पर रिएक्ट किया है.

सरफराज खान ने जताई खुशी

सरफराज खान लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने रनों का अंबार भी लगाया. इसके बाद ऑक्शन में उनपर सीएसके ने बड़ा दांव खेला और अपनी टीम का हिस्सा 75 लाख में बना लिया. सरफराज खान ने इसके बाद CSK का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि CSK का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मुझे नई जिंदगी दी. इसके बाद अनाया बांगर ने CSK की ओर से किए गए वेलकम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में फायर और ताली वाले इमोजी डालकर खुशी जाहिर की. अनाया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लड़के से लड़की बनी हैं अनाया

पिछले साल ही अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर रिअफर्मिंग सर्जरी के बाद अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में दुनिया को बताया था. अनाया का पहले नाम आर्यन था. वह एक एथलीट हैं और अपने पिता संजय बांगर की तरह मुंबई के लिए एज ग्रुप क्रिकेट भी खेल चुकी हैं.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में सरफराज

सरफराज खान इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अब तक 6 पारियों में 256 रन बनाए हैं. उन्होंने 64 की औसत और 182.85 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL Auction के दिन रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने वाले अभिज्ञान कुंडू पर क्यों नहीं लगी बोली? कारण जान होगी हैरानी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola