लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया बांगर ने फिर थामा बल्ला, WPL ऑक्शन से पहले RCB की किट से शुरू की प्रैक्टिस

Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की किट लेकर मैदान पर जाती दिखाई दे रही हैं. अनाया बांगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अनाया ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है.

cricket News - 2025-11-09T213148.744

Anaya Bangar: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है. सभी 5 टीमों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. इस बार महिला प्रीमियर लीग में सभी टीमों में कई बदलाव हुए हैं. वहीं, आगामी सीजन से पहले अनाया बांगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनाया आरसीबी की किट पहनकर नजर आ रही हैं. इस दौरान वह शैडो प्रैक्टिस करती हुईं नजर आ रही हैं. कुछ दिन पहले ही अनाया ने फैंस को सरप्राइज देते हुए क्रिकेट में कमबैक का ऐलान किया था.

विज्ञापन

अनाया ने पोस्ट किया वीडियो

अनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें देखा जा सकता है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का आधिकारिक क्रिकेट किट बैग थामे मैदान की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में वह रनिंग करती दिखाई देती हैं. इसके बाद वह वॉर्म-अप एक्सरसाइज भी करती हैं, फिर स्ट्रेचिंग करती हैं. इसके बाद अनाया पैड्स पहनकर शैडो प्रैक्टिस करती हैं. शैडो प्रैक्टिस में वह ड्राइव मारती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि मेरी दुनिया बदल गई, लेकिन सपना कभी नहीं बदला. मैं अपने खून में क्रिकेट के साथ पैदा हुआ था और अब, मैं इसे अपनी सच्चाई से खेलती हूं. उनकी इस पोस्ट में सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई. फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनकी हिम्मत और जुनून की सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

अनाया लड़का से लड़की बनी हैं. इससे पहले वह आर्यन बांगर के नाम से मशहूर थीं. आर्यन मुंबई से अंडर-16 खेल चुकी हैं. इस दौरान वह, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और मुशीर खान जैसे उभरते सितारों के साथ भी खेल चुकी हैं. अनाया बांगर ने यूके में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के माध्यम से अपना जेंडर बदला था.

विज्ञापन

पिता कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व

अनाया के पिता संजय बांगर भारत के लिए 12 टेस्ट मैच में 29.37 की औसत के साथ 470 रन बनाए थे. इसके अलावा 15 वनडे मैच में उन्होंने 13.84 की औसत के साथ 180 रन बनाए थे. इसके बाद वह भारत के बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका निभा चुके हैं. फिलहाल वह कॉमेंट्री की दुनिया में एक्टिव हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ