'आमी केकेआर', 25.20 करोड़ में बिकने पर पहली बार आया कैमरून ग्रीन का रिएक्शन, देखिए पूरा Video

Cameron Green Message For KKR Fans: कोलकाता की टीम में 25.20 करोड़ में खरीदे जाने पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन बेहद एक्साइटेड हैं. उन्होंने केकेआर फैंस को एक खास मैसेज दिया है.

Cameroon Green KKR 2

Cameron Green First Reaction After Getting Sold To Kolkata: कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी साबित हुए हैं. उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 25.20 करोड़ रूपये की ऊंची कीमत पर खरीदा. इस बात का पहले से अंदाजा था कि ग्रीन को लेकर बिड हाई होगी, लेकिन इतनी ज्यादा प्राइस पर सोल्ड होंगे ये किसी को अंदाजा नहीं था. इसको लेकर कैमरन ग्रीन ने खुशी जाहिर की है और केकेआर फैंस को वीडियो मैसेज दिया है.

विज्ञापन

बांग्ला भाषा में अपना मैसेज किया खत्म
कैमरूम ग्रीन ने वीडियो मैसेज में कहा, ‘हे केकेआर फैंस, मैं कमरून ग्रीन हूं, मैं इस साल आईपीएल में कोलकाता का हिस्सा बनकर, और ईडन गार्डेन्स में उतरने के लिए काफी एक्साइटेड हूं, वहां माहौल का आदी बनूंगा, उम्मीद करता हूं कि ये हमारे लिए एक बेहतरीन साल होगा, जल्द ही आपसे मिलूंगा. आमी केकेआर (मैं केकेआर हूं)’ इस वीडियो को केकेआर के ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया.

विज्ञापन

आईपीएल में अब तक ग्रीन
कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में पिछला 2 सीजन खेला है, 2023 में वो मुंबई इंडियन और 2024 में आरसीबी का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने 29 मैचों की 28 पारियों में 41.6 की एवरेज और 153.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 707 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 32 छक्कों की मदद से 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. ग्रीन ने इस टी-20 लीग में अब तक कोई बॉलिंग नहीं की है.

विज्ञापन

टी20 में अब तक ग्रीन के आंकड़े
कैमरून ग्रीन के सभी टी-20 मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 63 मुकाबलों में 33.35 की एवरेज और 151.07 की स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाए हैं. इस दौरान 111 चौके और 63 छक्कों की मदद से 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 34.42 औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से 28 वकेट लिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ