World Cup 2027: रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं अब उनके वनडे फॉर्मेट से संन्यास को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही है। जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद रोहित ने हिंट दिया था कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक खेल सकते हैं। वर्ल्ड कप 2027 तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे, ऐसे में उनकी फिटनेस पर भी सिलेक्टर्स की नजरें रहेंगी। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा कारण बताते हुआ कहा कि आखिर क्यों रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2027 तक खेलना चाहिए?
अंबाती रायडू ने बताया रोहित के खेलने का कारण
एक पॉडकास्ट के दौरान अंबाती रायडू ने बताया कि “आपको ये देखना होगा कि कौन आपको वर्ल्ड कप जिता सकता है। रोहित शर्मा अगर शानदार कप्तानी करके आपको जिता सकते हैं तो रोहित को वर्ल्ड कप 2027 तक कप्तानी करनी चाहिए। वनडे रोहित की जगह लेना मुश्किल है उनकी कप्तानी, उनकी बल्लेबाजी और जिस तरह से वे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरते हैं ये काफी अहम है। इसलिए रोहित को ही वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं।”
रोहित कप्तानी में जीती 2 आईसीसी ट्रॉफी
रोहित शर्मा ने लंबे समय तक टेस्ट और टी20 टीम की भी कप्तानी की थी। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। इस टूर्नामेंट में भी रोहित का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा था। इसके बाद रोहित ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद इग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही रोहित ने टेस्ट फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। जिसके बाद अब उनके वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास की अटकलें लगाई जा रही है।
वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था। वर्ल्ड कप 2023 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अब फैंस भी चाहते है कि रोहित की कप्तानी में एकबार फिर से टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप खेले और खिताब को जीते।
ये भी पढ़ें:-‘विराट भाई को रोते देखा…’, IPL 2025 में चमके, पर टीम को नहीं दिला पाए जीत, अब हार पर पूर्व RCB खिलाड़ी का बयान
संबंधित खबरें
तीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
29 mins agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
43 mins agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
1 hr agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
2 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
3 hrs agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
4 hrs ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines