Aman Sehrawat Paris Olympic 2024: अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम कुश्ती के सेमीफाइनल में हार के बाद अपना वजन 4.5 किलोग्राम कम किया। सेमीफाइनल मैच के बाद अमन का वजन 61.5 किलोग्राम था, लेकिन अमन, उनके कोच और सपोर्ट स्टाप ने पूरी रात काम किया और रिकॉर्ड टाइम में 4.5 किलोग्राम वजन घटाकर कांस्य पदक का मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ अमन सबसे कम उम्र में ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
सेमीफाइनल मैच के तुरंत बाद शुरू की तैयारी
21 वर्षीय अमन सहरावत का सेमीफाइनल मुकाबला शाम के 6.30 बजे हुआ था। इस मैच में उन्हें जापान के री-गुची से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद अमन ने हिम्मत नहीं हारी और कांस्य पदक के मुकाबले की तैयारी में तुरंत जुट गए। अमन और उनके कोच ने पहले डेढ़ घंटा मैट पर बिताया और स्टैंडिंग रेसलिंग की। जगमेंद्र सिंह और वीरेंदर दहिया के साथ सीनियर भारतीय कोच और पूरी टीम अमन सहरावत के साथ लग गई।
ये भी पढेंः Vinesh Phogat की ओर से क्या रखी गई है दलील? जिस पर CAS सुनाएगा अपना फैसला
एक घंटा ट्रेडमिल पर चले अमन
मैट सेशन के बाद अमन ने 1 घंटा हॉट बॉथ सेशन में बिताया। इसके बाद रात के 12.30 बजे अमन जिम में गए और लगातार एक घंटा ट्रेडमिल पर चले। कोशिश थी ज्यादा से ज्यादा पसीना निकालने और वजन कम करने की। फिर उन्हें आधे घंटे का ब्रेक दिया गया और उसके बाद 5 मिनट का वाष्प स्नान (Sauna Bath) किया।
मसाज और लाइट जॉगिंग
हालांकि अब भी अमन का वजन 900 ग्राम ज्यादा था। टीम ने अतिरिक्त वजन को कम करने के लिए अमन को मसाज दिया और उन्हें लाइट जॉगिंग करने को कहा गया। बाद में उन्होंने 15 मिनट का रनिंग सेशन भी किया।
ये भी पढ़ेंः ओलंपिक में भारतीय पहलवानों का रहा है डंका, जानें कब-कब आए हैं मेडल
आखिरकार सुबह 4.30 बजे अमन का वजन 56.9 किलोग्राम था, ये वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम कम था, जिसके बाद अमन, उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली।
नींबू-शहद के साथ हल्का गर्म पानी
हालांकि वजन कम करने की इस प्रक्रिया के दौरान अमन ने नींबू और शहद के साथ हल्का गर्म पानी लिया और कॉफी भी पी। हालांकि कड़े ट्रेनिंग सेशन के बावजूद अमन ने न सोने का फैसला किया। सहरावत ने कहा कि मैंने पूरी रात रेसलिंग के वीडियो देखे। हर घंटे पर अपना वजन चेक करता रहा।
दहिया ने बताया क्यों थी टेंशन
अमन के कोच दहिया ने कहा, ‘हम हर घंटे वजन चेक करते रहे। कोई पूरी रात नहीं सोया, और न ही दिन में कोई सोया।’ दहिया ने कहा कि वजन घटाना एक नॉर्मल प्रक्रिया है। लेकिन इस बार हमें बहुत टेंशन थी, विनेश के साथ जो हुआ, उसे लेकर हमें बहुत टेंशन थी। हम एक और मेडल हाथ से खिसकने नहीं देना चाहते थे।
अमन, उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ का प्रयास तब सार्थक साबित हुआ, जब अमन ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इसी के साथ अमन सबसे कम उम्र में ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
34 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines