पेरिस ओलंपिक रेसलर अमन सेहरावत पर क्यों लगा बैन, जानें कब तक नहीं खेल पाएंगे कुश्ती?

Aman Sehrawat Ban: भारतीय कुश्ती महासंघ ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज पदक विजेता भारतीय स्टार रेसलर अमन सेहरावत पर 1 साल का बैन लगा दिया है. दरअसल उनका वजन 1.7 किलो ज्यादा पाया गया, जिसके चलते उन पर ये बड़ी कार्रवाई की गई है.

Aman Sehrawat

Aman Sehrawat

Aman Sehrawat Ban: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज पदक विजेता भारतीय स्टार रेसलर अमन सेहरावत पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने बैन लगा दिया है. अब ये रेसलर लंबे समय तक भारत के लिए कुश्ती नहीं खेल पाएगा. पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में अमन सेहरावत भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं.

विज्ञापन

क्यों लगा पवन सेहरावत पर बैन?

दरअसल रेसलर अमन सेहरावत को अपनी निर्धारित वजन सीमा से ज्यादा पाया गया. सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमन अपनी निर्धारित वजन सीमा से नीचे नहीं आ सके, जिसके चलते उन पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने ये बड़ी कार्रवाई की है. फिलहाल अमन सेहरावत की उम्र 22 साल है और उनका वजन 1.7 किलो ज्यादा पाया गया. इसलिए उनको कुश्ती खेलने के लिए योग्य नहीं पाया गया. बढ़े वजन के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ ने अमन सेहरावत पर 1 साल का बैन लगाया है.

विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ ने अमन को भेजा पत्र

भारतीय कुश्ती महासंघ ने अमन सेहरावत को एक पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी है कि उन पर 1 साल का बैन लगाया गया है. 23 सितंबर 2025 को भारतीय कुश्ती संघ ने अमन को पत्र लिखकर जवाब मांगा था कि चैंपियनशिप के दौरान उनका वजन कैसे ज्यादा बढ़ गया?

विज्ञापन

जिसपर अमन ने 29 सितंबर को जवाब भी दिया था लेकिन उस पर सहमति नहीं बनी जिसके चलते उनको 1 साल के लिए बैन कर दिया गया है. अब अमन सेहरावत पर ये बैन 22 सितंबर 2026 तक रहेगा. इस दौरान वे किसी भी नेशनल या इंटरनेशनल कुश्ती में भाग नहीं ले पाएंगे.

भारतीय कुश्ती संघ ने बताया कि अनुशासन समिति ने अमन सेहरावत द्वारा दिए गए जवाब की समीक्षा की और मुख्य कोच-सहायक कोचिंग स्टाफ से भी स्पष्टीकरण लिया, लेकिन अनुशासन समिति को इसमें कमी लगी, जिसके बाद अमन पर बैन लगाया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ