West Indies vs England: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हाल ही में वनडे सीरीज का समापन हुआ है। जिसमें वेस्टइंडीज ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। वहीं वनडे सीरीज के आखिरी मैच में एक ड्रामा देखने को मिला था। जहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के बीच मैदान पर झगड़ा देखने को मिला था। जिसके बाद अल्जारी जोसेफ मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे और टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली थी। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अल्जारी जोसेफ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस तेज गेंदबाज के खिलाफ अनुशासन हिनता की कार्रवाई की है।
अल्जारी जोसेफ सस्पेंड
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज के दौरान टीम के कप्तान शाई होप के साथ विवाद के बाद अल्जारी जोसेफ को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों से निलंबित कर दिया है। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज जोसेफ फील्ड प्लेसमेंट को लेकर होप के साथ बहस के बाद मैच के बीच में मैदान से बाहर चले गए थे।
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले टी20 का खेल? जानें कैसा होगा डरबन का मौसम
क्या था पूरा मामला?
ये पूरा मामला वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला। जब अल्जारी जोसेफ पारी का चौथा ओवर डाल रहे थे। इस ओवर में जोसेफ ने विकेट चटकाया था। कुछ ही देर बाद वे शाई होप के साथ गरमागरम बहस में उलझ गए। इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स का विकेट लेने के बावजूद जोसेफ अपने साथियों के जश्न में शामिल नहीं हुए। इसके बजाय वे डगआउट में चले गए और पांचवें ओवर में बाहर बैठे रहे। जिससे उनकी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना पड़ा।
वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसके दो मैचों से अल्जारी को सस्पेंड किया गया है। वहीं वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- Video: कहीं उल्टा न पड़ जाए KKR का दांव! रिलीज होने के बाद दिग्गज बल्लेबाज ने ठोका शतक
संबंधित खबरें
CSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 mins agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
50 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines