CPL 2024: सेंट लुसिया और गुयाना अमेजन के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में मैच खेला गया था। इस मैच में लुसिया और आरसीबी के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और शिमरोन हेटमायर के बीच गरमा गरमी हो गई। हालांकि अगली ही गेंद पर हेटमायर ने करारा छक्का जड़ कर अल्जारी जोसेफ को करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हेटमायर और जोसेफ के बीच गरमा गरमी
सेंट लुसिया और गुयाना अमेजन के बीच खेले गए मुकाबले में अल्जारी ने अपना आपा खो दिया। 9वें ओवर के दौरान जोसेफ ने घूरते हुए हेटमायर की ओर थ्रो कर दिया। जबकि हेटमायर क्रीज के अंदर ही खड़े थे। हालांकि हेटमायर उस वक्त खामोश रहे और उन्होंने अपने बल्ले से जवाब देने का मन बनाया। अगली ही गेंद पर हेटमायर ने एक दनदनाता छक्का जड़ कर जोसेफ को करार जवाब दिया। ये घटना उस वक्त की है जब हेटमायर की टीम को 67 गेंदों में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऐसा था मैच का हाल
फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली सेंट लुसिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 100 रन बनाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सबसे ज्यादा रन मैथ्यू फोर्ड ने बनाए। उन्होंने 21 गेंदों में 31 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुयाना अमेजन ने 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुयाना की ओर से टिम रॉबिन्सन ने 20 गेंदों में 33 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज 19 गेंदों में धमाकेदार 47 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 3 गेंदों में 8 रन जड़ मुकाबला गुयाना के नाम कर दिया।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 1 सेमी से चूके, डायमंड लीग में मिली सेकेंड पोजिशन, जीता सिल्वर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines