Obstructing The Field: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 61वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (फील्डिंग में बाधा) आउट हुए। तीसरे अंपायर का मानना था कि जडेजा ने जानबूझकर दिशा बदली और वह गेंद की लाइन में आए। ऐसे में तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि, जडेजा अंपायर के फैसले से निराश दिखे और पवेलियन लौटते समय उन्होंने ऑन फील्ड अंपायर से कुछ बात भी की। तो अब सवाल उठता है कि ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का नियम क्या होता है? आइए इस खबर में जानते हैं।
क्या कहता है नियम
क्रिकेट के कानून बनाने वाली संस्था मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 37.1 में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके मुताबिक अगर गेंद अभी मैच में है और स्ट्राइकर-नॉन स्ट्राइकर एंड का कोई भी बल्लेबाज जानबूझकर अपनी बातों से या किसी प्रकार एक्शन से फील्डिंग में रुकावट पैदा करता है तो उसे आउट करार दिया जाएगा।
जडेजा के प्रदर्शन पर नजर
मुकाबले में जडेजा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 71.43 की स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों पर 5 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वह काफी किफायती रहे। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 6 की इकॉनमी से 24 रन दिए। इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। 17वें सीजन में जडेजा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैच की 10 पारियों में 37.50 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 फिफ्टी भी जड़ी है। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 57* रन है। गेंदबाजी में जडेजा के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 13 मैच में 8 सफलताएं प्राप्त की हैं।
ये भी पढ़ें: GT vs KKR Preview: टेबल टॉपर बनने पर होगी कोलकाता की नजर, गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिताब के लिए भिड़ेंगी 20 टीमें, अब तक 17 ने किया स्क्वॉड का ऐलान
संबंधित खबरें
गंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
39 mins agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
40 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
42 mins agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
2 hrs agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
2 hrs agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines