Alex Hepburn: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलेक्स हेपबर्न पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। साल 2019 में एलेक्स हेपबर्न पर रेप का आरोप लगा था और उन्हें जेल जाना पड़ा था। हालांकि उन्हें साल 2021 में रिहा कर दिया गया था। लेकिन अब बोर्ड ने उन्हें रेप का दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। स्वतंत्र क्रिकेट अनुशासन आयोग, जो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन मामलों की सुनवाई करता है, उसने एलेक्स हेपबर्न पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
साल 2017 में नियम के उल्लंघन का आरोप
एलेक्स हेपबर्न को रेप के मामले में दोषी करार होने पर साल 2019 में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन साल 2021 में उन्हें रिहा कर दिया गया था। एलेक्स हेपबर्न अब ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। साल 2019 में भी कोर्ट ने दुबारा सुनवाई में उन्हें दोषी पाया था
ऑस्ट्रेलिया में जन्म लेने वाले एलेक्स हेपबर्न को साल 2017 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगा था। इस दौरान एलेक्स हेपबर्न ने आरोप का जवाब नहीं दिया था। हालांकि अब 10 साल के लिए उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बैन कर दिया है।
ऐसा रहा है करियर
एलेक्स का जन्म 21 दिसंबर 1995 में हुआ था। उन्हें इंग्लैंड की नेशनल टीम से खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने इंग्लैंड में प्रथम श्रेणी और लिस्ट A मैच खेला है। उन्होंने लिस्ट A मैच में खेले गए 2 मैच में 6 विकेट चटकाए हैं। वहीं 5 टी-20 में भी उन्होंने 6 विकेट हासिल किए हैं। साल 2017 में उन्हेंने आखिरी मैच खेला था। साल 2017 में ही उन्होंने डर्बीशायर के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 36 रन खर्च कर कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था।
खबर अपडेट हो रही है..
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का ये वीडियो देखा क्या? अपने ही खिलाड़ियों के साथ ऐसा करते दिखे हिटमैन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, वनडे और टेस्ट से बाहर हुए विल ओरौर्के
15 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
59 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines