WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ हो रही है। कंगारू टीम पहली पारी में 212 रन बनाकर सिमटी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की भी हालत खस्ता है। हालांकि, डेविड बेडिंघम प्रोटियाज टीम की ओर से अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं। टेस्ट के दूसरे दिन एक अजीबोगरीब घटना मैदान पर घटी। कंगारू विकेटकीपर एलैक्स कैरी ने बेडिंघम का विकेट झटकने के बाद अपना चतुर दिमाग तो बहुत तेजी से दौड़ाया, लेकिन उनके इरादों पर पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज और फिर अंपायर ने पानी फेर दिया। क्या है पूरा मामला आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।
बेडिंघम के आगे नहीं चली कैरी की चतुराई
अब हुआ यूं कि बेडिंघम 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और क्रीज पर सेट हो चुके थे। कंगारू टीम बेसब्री से बेडिंघम के विकेट की तलाश कर रही थी। पारी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद बेडिंघम के पैर पर आकर लगी और गेंद उनके पैड में फंस गई। बॉल को पैड के अंदर देखकर कीपर एलैक्स कैरी तेजी से गेंद पर झपटा मारने के लिए आगे बढ़े। हालांकि, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने कैरी के चतुर दिमाग को जल्दी ही समझ लिया और उन्होंने फौरन गेंद को अपने पैड से निकालकर जमीन पर पटक दिया।
अपने इरादों में कामयाब नहीं होने के बाद कैरी और स्लिप में फील्डिंग कर रहे उस्मान ख्वाजा ने बेडिंघम द्वारा गेंद को पकड़ने के खिलाफ भी अपील कर दी। हालांकि, अंपायर ने उनकी इस अपील को भी ठुकरा दिया। अंपायर के अनुसार, गेंद तभी डेड हो गई जब वह पैड में जाकर फंस गई थी। यह पूरा नजारा देखकर कंगारू कप्तान पैट कमिंस मैदान पर हंसते हुए नजर आए।
बेडिंघम-बावुमा ने कराई वापसी
टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपने 4 विकेट सिर्फ 43 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। एक समय लग रहा था कि टीम 100 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। हालांकि, डेविड बेडिंघम और कप्तान बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन की अहम साझेदारी निभाई। बावुमा 84 गेंदें खेलने के बाद 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, खबर लिखे जाने तक बेडिंघम क्रीज पर बरकरार हैं और अपने अर्धशतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
36 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
56 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines