Alastair Cook: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2018 में आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला। इसके बाद वह कुछ सालों तक घरेलू क्रिकेट में नजर आए थे। हालांकि अब कुक पाकिस्तान में नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन जल्द होने वाला है। इस लीग में कुक नई भूमिका में नजर आएंगे।
कुक को मिली नई ‘नौकरी’
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आयोजन 11 अप्रैल से होने जा रहा है। इस लीग में एलिस्टर कुक कमेंट्री करने वाले हैं। हालांकि एलिस्टर कुक ने पाकिस्तान सुपर लीग में बतौर खिलाड़ी कभी भी भाग नहीं लिया। कुक इससे पहले भी कई मौकों पर कमेंट्री करते हुए देखे जा चुके हैं। पीएसएल का पहला मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच 11 अप्रैल को खेला जाएगा। पाकिस्तान सुपर लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तान, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लेडियेटर्स शामिल हैं।
ऐसा है एलिस्टर कुक का करियर
40 वर्षीय एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड के लिए साल 2006 में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुक ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच में 45.35 की औसत के साथ 12472 रन बनाए हैं। उन्होंने 33 शतक के अलावा 57 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 92 वनडे मैच में 36.40 की औसत के साथ 3204 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक के अलावा 19 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं 4 टी-20 मैच में कुक ने 15.25 की औसत के साथ 61 रन बनाए हैं।
टी-20 लीग में एलिस्टर कुक पर एक नजर
एलिस्टर कुक ने वैटिलिटी ब्लास्ट में खेले गए 26 मैचों में 35.17 की औसत के साथ 809 रन बनाए हैं। टी-20 लीग में एलिस्टर कुक के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। हालांकि उनके पास टेस्ट खेलने का अच्छा खासा अनुभव है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
2 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
3 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines