IND vs ENG: मैनचेस्टर की सरजमीं पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम एक पारी से मुकाबला गंवा देगी। क्योंकि दूसरी पारी में भारत ने 0 के ही स्कोर पर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का विकेट खो दिया था। लेकिन इसके बाद केएल राहुल, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने मैच ड्रॉ कर दिया। खासकर सुंदर और जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे बरसों तक याद रखा जाएगा। मैच के आखिरी दिन बेन स्टोक्स ने कुछ ऐसा कर दिया था, जिससे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान एलिस्टर कुक ने उन्हें आईना दिखाया है।
बेन स्टोक्स ने क्या किया?
मैच जब आखिरी क्षणों में पहुंच गया था तब बेन स्टोक्स को लगा कि अब मैच का नतीजा नहीं निलस सकता। ऐसे में उन्होंने बैटिंग कर रहे रवींद्र जडेजा को मैच ड्रॉ करने का ऑफर दिया। लेकिन जडेजा और सुंदर 90 के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे। इसलिए उन्होंने उस समय मैच ड्रॉ करने से मना कर दिया। हालांकि बेन स्टोक्स इस बात को लेकर जडेजा से काफी देर तक बहस करते हुए देखे गए। लेकिन जडेजा ने उनकी एक भी नहीं सुनी और अपना शतक पूरा किया। इसके बाद सुंदर ने भी शतक जमाया। अब एलिस्टर कुक का इस मामले पर बयान सामने आया है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का समर्थन किया।
एलिस्टर कुक ने क्या कहा?
कुक ने बीबीसी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि जडेजा और सुंदर के लिए यह सही फैसला था कि वे इससे मिलने वाली लय को बरकरार रखें। जब आप मैदान पर होते हैं, जब आप 140 ओवर खेल चुके होते हैं, तो आप निराश हो जाते हैं। इसलिए इंग्लैंड के लिए थोड़ी निराशा जरूर है। पांच साल बाद, आप स्कोरकार्ड देखेंगे, आपको मैच बचाने वाले दो शानदार शतक दिखाई देंगे। साथ ही शुभमन गिल का भी। इसलिए हैरी ब्रूक की 37 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद को भुला दिया जाएगा। स्टोक्स की मैच ड्रॉ कराने की पेशकश पर ज्यादातर पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम को ही समर्थन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
6 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
7 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
7 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
9 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines