Akash Deep: दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने कमाल कर दिया। उन्होंने इंडिया B के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंडिया A के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनकी स्विंग और तेज गति गेंदबाजी के आगे कई विस्फोटक बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए, जिसमें मुशीर खान और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों का भी नाम शामिल है।
आकाशदीप का कमाल
दलीप ट्रॉफी में आकाशदीप ने समा बांध दिया। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और अपने 27 ओवर में 2.22 के किफायती इकोनॉमी रेट के साथ केवल 60 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी अपना निशाना बनाया। उनकी घातक गेंदबाजी का नजारा दूसरी पारी में भी देखनो को मिला, जब उन्होंने दूसरी पारी में 14 ओवर में 56 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किया। इस दौरान तेज गेंदबाज ने मुशीर खान को भी अपना शिकार बनाया, जिन्होंने पहली पारी में शानदार 181 रन बनाए थे।
ऐसा है मैच का हाल
इंडिया B ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 116 ओवर में 321/10 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंडिया B ने पहली पारी में 72.4 में 231 रन बनाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 111 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल ने 43 गेंद में 25 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में इंडिया B ने 184 रन खड़ा किया। इंडिया B की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 47 गेंद में 61 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक इंडिया A ने 8.3 ओवर में 58/2 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 216 रनों की दरकार है। दूसरी पारी में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल से इंडिया B को बड़ी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें: सिर्फ एक गलती और खत्म हो गया झारखंड के दूसरे ‘धोनी’ का करियर!
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines