Akashdeep Runout: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 235 रन के जवाब में भारतीय टीम 263 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज आकाशदीप रहे। आकाश ने ड्रेसिंग रूम से आउट होने से ठीक पहले विराट कोहली का बल्ला मंगवाया था। हैरान करने वाली बात यह है कि आकाश भी लगभग उसी रह से रनआउट होकर पवेलियन लौटे जैसे विराट इस पारी में आउट हुए थे।
आकाश के लिए अशुभ बना कोहली का बल्ला
वॉशिंगटन सुंदर एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके बल्ले से जमकर चौके-छक्के बरस रहे हैं। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के स्कोर को पार कर दिया था और कुल बढ़त 28 रन की हो चली थी। हालांकि, इस बीच, आकाशदीप अपने बल्ले से थोड़े नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने ड्रेसिंग रूम से कोहली का बल्ला मंगवाया। चौंकाने वाली बात यह है कि आकाश ने बिना किसी गेंद का सामना किए ही अपना बैट बदल दिया। आकाश के लिए कोहली का बैट अशुभ साबित हुआ और वह लगभग ठीक उसी अंदाज में रनआउट हो गए जैसे विराट हुए थे।
दरअसल, सुंदर ने शॉट खेला और एक रन तेजी से पूरा किया। सुंदर दूसरा रन लेना चाहते थे, लेकिन बॉल को फील्डर के हाथों में देखकर सुंदर ने रन लेने से मना कर दिया। आकाशदीप की नजरें बॉल की जगह सुंदर पर टिकी हुई थीं। फील्डर की तरफ से आए थ्रो पर कीपर टॉम ब्लंडेल ने गिल्लियां उड़ा दीं और जोरदार अपील की। पहली नजर में लगा कि आकाश आसानी से क्रीज के अंदर हैं। हालांकि, रिप्ले में उनका बल्ला क्रीज से थोड़ा बाहर नजर आया, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया।
कोहली भी हुए थे रनआउट
विराट कोहली भी पहली पारी में रनआउट होकर ही पवेलियन लौटे थे। कोहली ने रचिन रविंद्र की गेंद को हल्के हाथों से खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़ पड़े। हालांकि, नॉन स्ट्राइक एंड पर विराट के पहुंचने से पहले मैट हेनरी का डायरेक्ट थ्रो पहुंच गया और कोहली क्रीज से काफी दूर रह गए। अपने टेस्ट करियर में विराट सिर्फ चौथ बार रनआउट होकर पवेलियन लौटे।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines