Akash deep: तेज गेंदबाज आकाशदीप ने दलीप ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंडिया A के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया और इंडिया B के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी। आकाश ने दलीप ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में 9 विकेट झटके थे। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लेकिन उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है। आकाश ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि शमी की सलाह मानने पर उन्हें कैसे 9 विकेट लेने में मदद मिली है।
शमी ने दिया था गुरुमंत्र
दलीप ट्रॉफी में आकाशदीप ने पहली पारी में 4 विकेट, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके। मैच के बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय मोहम्मद शमी को दिया। उन्होंने कहा कि ‘मैं शमी से सीखता हूं। क्योंकि मेरा और उनका एक्शन लगभग एक जैसा है। मैंने उनसे पूछा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को राउंड द विकेट से कैसे आउटस्विंग डाल सकते हैं। शमी ने मुझसे कहा कि जबरदस्ती मत करो। क्योंकि ये एक स्वाभाविक रूप से होगा।’
शमी और आकाशदीप अपना घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए ही खेलते हैं। ऐसे में दोनों के बीच एक खास बॉन्ड है।
मिला टीम इंडिया में मौका
आकाशदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए चुना गया है। आकाश को साल की शुरुआत में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। अपने पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया था। हालांकि अब एक बार फिर उन्हें टीम मैनेजमेंट ने मौका दिया है। आकाश, बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाज़ी करते हुए नज़र आएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा, DPL में दमदार रहा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
22 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
30 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines