Akash Deep and Mukesh Kumar Appointed as DSP: बिहार का नाम रोशन करने वाले टीम इंडिया के दो खिलाड़ी आकाश दीप और मुकेश कुमार को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. शुक्रवार, 24 जुलाई को दोनों भारतीय तेज गेंदबाजों को बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी नियुक्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आकाश दीप और मुकेश को नियुक्ति पत्र सौप दी हैं.
पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में आकाश दीप और मुकेश अलावा, एथलीट पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक यानी एसआई नियुक्ति दी गई. इस खास समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री के अलावा, उपमुख्यमुंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं.
बिहार सरकार ने 19 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार समेत कुल 19 खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इसमें आकाश दीप और मुकेश कुमार साथ-साथ एथलीट पियूष राज, 5 पैरा खिलाड़ियों और विभिन्न खेलों से जुड़े अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.
इस मौके पर खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि भी वितरित की गई. बिहार सरकार के अनुसार, पिछले दो वर्षों में विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 180 खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी दी जा चुकी है.
सेतु मिश्रा को मिली 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि
इस कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार ने एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले एथलीट सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की. वहीं, इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले एथलीट विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. बिहार सरकार खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट: शुभमन गिल से लेकर सचिन-युवराज तक… छात्रों के समर्थन में आया क्रिकेट जगत, जानिए किसने क्या कहा
आकाश दीप और मुकेश कुमार टीम इंडिया में वापसी का इंतजार
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और दोनों की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर टिकी हैं. आकाश दीप आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल होने की वजह से पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे, ऐसे में उनकी फिटनेस और वापसी पर सभी की नजरें बनी हुई हैं. दूसरी ओर, मुकेश कुमार ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. अब दोनों गेंदबाज घरेलू और आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर फिर से भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- भारत में होगी इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
42 mins agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
57 mins agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
1 hr agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 hr agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
2 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
2 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
2 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
3 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
4 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines