Gautam Gambhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन सबने देखा, जब भारत को घरेलू सरजमीं पर ही 0-3 से सीरीज गंवानी पड़ी। व्हाइट वॉश के बाद भारतीय खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट पर कई सवाल खड़े किए गए थे। कई रिपोर्ट्स में ये बताया गया था कि अगर गंभीर की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया खराब प्रदर्शन करती है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट की कोचिंग से हटा दिया जाएगा। अब इस सवाल का जवाब आकाश चोपड़ा ने दिया है।
आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
गौतम गंभीर के कोचिंग पद को लेकर आकाश ने कहा ‘मेरे हिसाब से ये अफवाह है। ये खबर बिल्कुल निराधार लगती है। टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो कोच बदल दिया जाए? अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच रखें। मैं कहूंगा कि यह थोड़ा जल्दबाजी होगी। मुझे लगता है कि यह अफवाह गलत इरादे से फैलाई जा रही है। गंभीर को अभी-अभी हेड कोच बनाया गया है। ऐसा नहीं होता कि अगर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तो कोच को निकाल दें। यह तरीका नहीं है। मैं इस सोच से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मैं इस तरह की रिपोर्ट को खारिज करता हूं। ‘
इसके अलावा आकाश ने ये भी माना कि गंभीर भारतीय खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के जवाबदेह हैं। क्योंकि उन्होंने जो बीसीसीआई से मांगा वो उन्हें मिला। गंभीर ने 2 विदेशी कोच की मांग की, बोर्ड ने उन्हें दिया।
भारतीय टीम के लिए अग्नि परीक्षा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया को 4-1 से सीरीज अपने नाम करनी होगी। अगर भारतीय टीम ऐसा नहीं करती है तो उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में गंभीर के अलावा रोहित शर्मा के लिए भी ये अग्नि परीक्षा मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI ने सुनाया फाइनल फैसला
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
15 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
28 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines