Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस चिंता का विषय रही। उन्होंने केवल 3 मैच में ही भारत का प्रतिनिधित्व किया। बुमराह भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में कारगार हैं। वह लंबे समय से टीम इंडिया की गेंदबाजी विभाग की बैकबोन रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए खेलना उनके लिए काफी जरूरी हो जाता है। इंग्लैंड की सरजमीं पर बुमराह का केवल 3 मैच खेलना संतोषजनक रहा। उनके वर्कलोड के ऊपर कई सवाल खड़े हुए। अब उनके वर्कलोड पर अजिंक्य रहाणे ने बात की है।
अजिंक्य रहाणे ने बुमराह पर की बात
जसप्रीत बुमराह को लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि बुमराह ने शुरुआत से ही काफी चीजें साफ रखी जो मुझे अच्छा लगा। सीरीज के शुरू होने से पहले ही उन्होंने कप्तान और टीम मैनेजमेंट को साफ कर दिया था कि वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में केवल तीन टेस्ट मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसमें पहला और तीसरा शामिल था। एक कप्तान को इससे मदद मिलती है, क्योंकि इससे उसे फैसले लेने में आसानी हो जाती है। भारत के लिए खेलते समय एक खिलाड़ी के लिए इस तरह का फैसला लेना सबसे मुश्किल काम होता है क्योंकि इसके चलते कई प्लेयर्स टीम से बाहर भी हो जाते हैं।
ऐसा रहा बुमराह का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने पहला, तीसरा और चौथा टेस्ट मैच खेला। हालांकि चौथे टेस्ट मैच में जस्सी की गेंदबाजी ने सबको निराश किया, क्योंकि वह अपनी गति और लय से प्रभावित नहीं कर सके। बुमराह दो पारी में 5 विकेट हॉल लेने में भी कामयाब रहे। उन्होंने सीरीज में कुल 119.4 ओवर्स गेंदबाजी की। बुमराह ने 14 की औसत के साथ सीरीज में 14 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं पाचवें टेस्ट मैच से वह बाहर हो गए थे। हालांकि मोहम्मद सिराज ने उनकी कमी नहीं खलने दी और आखिरी मैच में 9 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम रोल निभाया।
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
43 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines