हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रहाणे- अय्यर समेत इन खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा, BCCI के इस टूर्नामेंट में लेंगे भाग

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली एक ट्रॉफी में नजर आने वाले हैं। ये खिलाड़ी मुंबई से भाग लेंगे।

विज्ञापन

Ajinkya Rahane: भारतीय टीम में वापसी की राह तलाश कर रहे श्रेयस अय्यर ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2024 में भाग लिया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में वह शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके थे। अय्यर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हालांकि अब अय्यर बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली ईरानी ट्रॉफी में भाग लेकर टेस्ट टीम में वापसी की राह तलाश करेंगे। उनके अलावा 36 साल के भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर भी आगामी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं, जो लगभग 1 साल से टीम इंडिया से दूर हैं।

इस ट्रॉफी में दिखेगा खिलाड़ियों का जलवा

दलीप ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ईरानी ट्रॉफी का आयोजन कराने वाली है। रणजी ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से इस टूर्नामेंट में भिड़ती है। इसी साल अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई ने रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसे में ईरानी कप 2024 में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला होगा। मुंबई से 36 साल के अजिंक्य रहाणे भाग लेंगे, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था। रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर भी मुंबई से भाग लेकर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी वापसी को सुनिश्चित करना चाहेंगे। ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला 1 अक्टूबर से खेला जाएगा।

ऐसा रहा इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। लेकिन शुरुआती दो मैच में खराब प्रदर्शन करने के बाद अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया। दलीप ट्रॉफी में खेले गए 3 मैच में अय्यर एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 6 पारी में केवल 2 अर्धशतक अपने नाम किए। इसके अलावा रहाणे काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हुए थे। उन्होंने अपनी 4 पारियों में एक शतक ठोका था।

वहीं शार्दुल ठाकुर भी दलीप ट्रॉफी का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच आईपीएल 2024 में सीएसके की ओर से हिस्सा लेते हुए आरसीबी के खिलाफ खेला था। इसके बाद ठाकुर कोई भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें