Virat Kohli, Ajinkya Rahane, Rachin Ravindra: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी RCB की शुरुआत ताबड़तोड़ रही। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आते ही बाउंड्री की झड़ी लगा दी। दूसरे छोर से उन्हें विराट कोहली का भरपूर साथ मिला। हालांकि, चोट के बाद वापसी करने वाले मुस्तफिजुर रहमान ने CSK की वापसी कराई। इस बीच अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ने विराट कोहली का बेहतरीन कैच लपका लिया, जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
रहाणे ने दिखाई सूझबूझ
चेन्नई की ओर से 12वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाई। रहमान की बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी को विराट कोहली अंदर की ओर मुड़ते हैं और उसे दूर खींचने की कोशिश करते हैं। गेंद की रफ्तार ज्यादा नहीं होती है, ऐसे में विराट कोहली को काफी ताकत लगानी पड़ती है और गेंद सीमा रेखा के बाहर नहीं पहुंच पाती है। डीप मिड विकेट पर मुस्तैद रहाणे स्लाइड कर कैच को पकड़ते हैं। वह बाउंड्री से टकराने वाले ही होते है कि सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को रचिन रविंद्र की ओर फेंक देते हैं।
विराट ने बनाए 21 रन
विराट कोहली ने 20 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का भी लगाया। उनके और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की ओर से फाफ ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। ऐसे में विराट कोहली ने समझदारी दिखाते हुए दूसरा छोर संभाले रखा। फाफ के आउट होने के बाद विराट ने गियर बदला और वह खतरनाक नजर आने लगे। इस बीच एक शानदार कैच के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: चोटिल खिलाड़ी बने RCB के काल! फाफ से लेकर विराट तक… 4 बल्लेबाजों को किया OUT
ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: रचिन-रहाणे ने लपका कोहली का बेहतरीन कैच, खतरनाक नजर आ रहे थे विराट
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
2 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
26 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines