'खिलाड़ियों को सिलेक्टर से डरना नहीं….' सिलेक्टर्स की नियुक्ति को लेकर अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Ajinkya Rahane On Selectors: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने सिलेक्टर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि खिलाड़ियों के सिलेक्टर से डरना नहीं चाहिए. रहाणे चाहते हैं कि सिलेक्टर की नियुक्ति में भी बदलाव होना चाहिए. रहाणे अब रणजी ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे.

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane On Selectors: रणजी ट्रॉफी 2025 का आगाज 15 अक्टूबर को होने जा रहा है. अजिंक्य रहाणे इस बार मुंबई टीम के कप्तान नहीं है, लेकिन वे इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे. शार्दुल ठाकुर इस बार मुंबई की कप्तानी करने वाले हैं. वहीं अब अजिंक्य रहाणे ने टीम सिलेक्शन को लेकर सिलेक्टर पर बड़ा बयान दिया है. रहाणे चाहते हैं कि सिलेक्टर की नियुक्ति में भी बदलाव होना चाहिए.

अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

चेतेश्वर पुजारा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अजिंक्य रहाणे ने बताया कि “मैं सिलेक्टर्स के बारे में बात करना चाहता हूं, खासकर घरेलू क्रिकेट में. और खिलाड़ियों को कहना चाहता हूं कि सिलेक्टर्स से डरना नहीं चाहिए. हमारे पास ऐसे सिलेक्टर्स होने चाहिए, जिन्होंने हाल ही में शीर्ष स्तर के क्रिकेट से संन्यास लिया हो, जो 5-6 या 7-8 साल पहले संन्यास ले चुके हों. मेरा मानना है कि जिस तरह से क्रिकेट बढ़ रहा है हमें ऐसे सिलेक्टर्स की जरूरत है जिनकी सोच और मानसिकता उससे मेल खाए और वे इस बदलाव से तालमेल बैठा सके. हमें इस आधार पर फैसले नहीं लेने चाहिए कि 20-30 साल पहले क्रिकेट कैसे खेला जाता था.”

आगे रहाणे ने कहा कि “मेरा मानना है कि सिलेक्टर हर राज्य से होने चाहिए और खिलाड़ियों को मैदान पर निडर होकर आजादी से खेलना चाहिए. टी20 और आईपीएल में खिलाड़ियों की शैली को समझना जरूरी है.”

रहाणे की बात से पुजारा भी दिखे सहमत

रहाणे की बात पर सहमत जताते हुए चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि “बड़े राज्यों के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं, ऐसे में इसको उन राज्यों में लागू किया जा सकता है. मैं इस बात से सहमत हूं कि इसको लागू किया जा सकता है, लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि किसी दूसरे पूर्व क्रिकेटर को इस मौके से वंचित कर दिया जाए, क्योंकि वो बहुत पहले ही संन्यास ले चुका है और उसका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है जो सिलेक्टर बनना चाहता है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ