IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तानी में शायद वो 2 जगह चूक गए जिसका कहीं न कहीं केकेआर को नुकसान उठाना पड़ा।
क्या रहीं केकेआर की 2 गलतियां?
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए थे। जिसमें सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने ही बनाए थे, रहाणे ने इस मैच में 59 रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में कहा जा सकता है कि रहाणे से 2 गलतियां हो गई।
1. सुनील नरेन को देरी से गेंदबाजी में लाना
केकेआर की गेंदबाजी की पहले ही मैच में जमकर पिटाई हुई। इस मैच में आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में ही 80 रन ठोक दिए थे। पावरप्ले में कप्तान रहाणे ने सुनील नरेन से गेंदबाजी नहीं करवाई। वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और स्पेंसर जॉनसन ने पवारप्ले में जमकर रन लुटाए थे कमंटेटर को भी ये कहते हुए सुना गया था कि सुनील नरेन को पावर प्ले में ही लेकरक आना चाहिए थे। इस मैच में सुनील नरेन ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। नरेन सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: विराट कोहली सुरक्षा में भारी चूक, पिच तक पहुंच गया था फैन
2. आंद्रे रसेल से गेंदबाजी न कराना
इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। जिसमें वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन शामिल थे। जबकि केकेआर के पास गेंदबाजी का एक ओर विकल्प आंद्रे रसेल के रूप में मौजूद था, लेकिन रसेल से एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कराई गई जो थोड़ा हैरान कर देने वाला था।
रसेल गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए रसेल अभी तक 115 विकेट भी चटका चुके हैं। जिसमें उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB की जीत ने लाई मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के चेहरे पर खुशी, वजह है बेहद खास
संबंधित खबरें
IND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
12 mins agoप्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
20 mins agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
30 mins agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
56 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 hr agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
3 hrs agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
3 hrs ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines