हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर हुआ ये भारतीय क्रिकेटर, रातों रात चमक गई किस्मत

Virat Kohli: विराट कोहली को पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने नेटवर्थ के मामले में पीछे छोड़ दिया है। उनकी नेटवर्थ बढ़ने की वजह भी बड़ी है।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट भारत कोहली भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होते हैं। उनकी नेटवर्थ किसी से छुपी नहीं है। हालांकि अब विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर अजय जडेजा हो गए हैं। वह अब नेटवर्थ के मामलों में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ चुके हैं। मौजूदा समय में जडेजा अब विराट कोहली से ज्यादा अमीर हो गए हैं।

विराट कोहली से ज्यादा अमीर

दरअसल हाल ही में अजय जडेजा को जामनगर का नया जाम साहब बनाया गया है। वह अब जामनगर के नए जाम साहब कहलाएंगे। इस पद को संभालने के बाद जडेजा की नेटवर्थ कुल 1450 करोड़ हो गई है। जाम साहब बनने से पहले जडेजा की नेटनर्थ कुल 250 करोड़ के आस पास थी। लेकिन अब उनकी नेटवर्थ में कुल 1200 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।। जडेजा की कमाई का मुख्य जरिया कमेंट्री के अलावा कोचिंग था। लेकिन अब उनकी किस्मत बदल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ है। लेकिन जडेजा ने कोहली को रातों रात पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

अपनी प्रेस रिलीज में जानकारी देते हुए गुजरात के पूर्व जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी ने अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी चुना था। उन्होंने प्रेस रिलीज में कहा कि ‘दशहरा के दिन इस शुभ अवसर पर मेरी सभी तरह की दुविधा खत्म हो गई और मैं अजय जडेजा को जाम साहब चुनता हूं। मुझे आशा है कि वह जामनगर की जनता के लिए एक आशीर्वाद साबित होंगे।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

विज्ञापन

जडेजा का शानदार करियर

भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेलने वाले जडेजा ने साल 1992 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने टेस्ट में 26.18 की औसत के साथ 576 रन बनाए हैं। वहीं 196 वनडे मैच खेलने वाले जडेजा ने 37.47 की औसत के साथ 5359 रनों को अपने नाम किया था। टेस्ट में उन्होंने 4 अर्धशतक के अलावा 6 शतक अपने नाम किए हैं। भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने साल 2000 में खेला था।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola