'हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दो..', पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने दी मुंबई को सलाह

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले भारत के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को बड़ी सलाह दी है। इस खिलाड़ी के मुताबिक मुंबई को हार्दिक पांड्या को रिलीज कर देना चाहिए।

Hardik Pandya (1)

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। वहीं फैंस की निगाहें मुंबई इंडियंस पर भी टिकी हुई हैं, जो आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन की वजह से प्लेऑफ तक के सफर को तय नहीं कर पाई थी। हालांकि आगामी मेगा ऑक्शन से पहले भारत के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस खिलाड़ी ने मुंबई को सलाह देते हुए कहा कि पंड्या को टीम से रिलीज कर देना चाहिए।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली खास सलाह

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने मुंबई इंडियंस को सलाह दी है। उन्होंने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि मुंबई को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को रिटेन करना चाहिए, जबकि हार्दिक पांड्या को रिलीज कर उन्हें आरटीएम की मदद से टीम में शामिल करना चाहिए। जडेजा के मुताबिक रोहित, बुमराह और सूर्या ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगर नीलामी में रखा जाए तो उन्हें मुंबई को खरीदना लगभग असंभव होगा।

विज्ञापन

बता दें कि 28 सितंबर को बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन और 1 खिलाड़ी को आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन

कैसा रहा था हार्दिक पंड्या का आईपीएल 2024?

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी। लेकिन पांड्या पांच बार की विजेता मुंबई के लिए बतौर कप्तान और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके। मुंबई को प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा। साथ ही वह आईपीएल 2024 में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम भी बनी थी। मुंबई का सफर अंक तालिका में 10वें स्थान के साथ खत्म हुआ था। टीम ने 14 में से केवल 4 मुकाबले जीते थे।

वहीं हार्दिक पंड्या ने खेले गए 14 मैच में 18 की औसत के साथ 216 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 11 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ