Aiden Markram: 11 जून से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शतक जड़ दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। मार्करम ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और तीसरे दिन एक छोर से खड़े हो गए। उनकी शतकीय पारी के दम पर अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल भी अपने नाम कर लिया।
मार्करम का तहलका
मार्करम ने 11 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 156 गेंदों का सहारा लेते हुए (102*) शतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। खबर लिखे जाने तक वह बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्करम आईसीसी फाइनल में शतक बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं।
मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में स्टीव स्मिथ (66 रन) और ब्यू वेबस्टर (72 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 212 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी के पहले ही दिन 138 रन पर ढेर हो गई। अफ्रीका की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 207 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 136 गेंदों में शानदार 58 रन बनाए और जोश हेजलवुड के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। यह आईसीसी फाइनल इतिहास में पहली बार हुआ जब 10वें विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई। इस तरह स्टार्क और हेजलवुड ने नया रिकॉर्ड बना दिया।
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला। तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। शुरुआत में अफ्रीका को जल्दी दो झटके लगे, रियान रिकेल्टन 9 रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने और वियान मल्डर 70 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
लेकिन इसके बाद एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना दिया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मार्करम 157 गेंदों में 102 रन बनाकर नॉटआउट हैं और बावुमा 118 गेंदों में 62 रन बनाकर उनके साथ खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 210/2 है और अब उन्हें जीत के लिए सिर्फ 72 रन की जरूरत है। चौथे दिन मुकाबला बहुत रोमांचक रहने वाला है।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
1 hr agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
3 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
3 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
5 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines