हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'थोड़ी तो शर्म करो…', बांग्लादेश से हारने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, सरेआम उड़ाई धज्जियां

Ahmed Shehzad on Pakistan Defeat: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 मार्च को खेला गया, जिसे बांग्लादेश ने जीता. पाकिस्तान की हार के बाद अहमद शहजाद ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

Ahmed Shehzad on Pakistan Defeat: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौर पर गई, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. पाकिस्तान ने इस सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज हारना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद का गुस्सा फूटा है. शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम और हेड कोच माइक हेसन को जमकर लताड़ा है.

शहजाद ने की कड़ी आलोचना

बांग्लादेश के खिलाफ 15 मार्च को पाकिस्तान ने आखिरी वनडे मैच खेला. पाकिस्तान 11 रनों से हार गई, जिसके बाद अहमद शहजाद का गुस्सा फूटा. उन्होंने कहा “टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आपने कोई बदलाव नहीं किया. आपने अचानक से युवा खिलाड़ियों को मैदान में उतार दिया. अब आप सीरीज हार चुके हैं और प्लेइंग इलेवन में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने का बहाना बना रहे हैं.

टॉस जीतने के बाद आपने गेंदबाजी करने का फैसला क्यों किया? पिच अच्छी थी. आपको बल्लेबाजी करके रन बनाने चाहिए थे, फिर लाइट्स के नीचे गेंदबाजी करनी चाहिए थी. आप तो सहयोगी टीम बनते जा रहे हैं. लोग अब पाकिस्तान को जिम्बाब्वे की तरह समझने लगे हैं. और फिर आप कहते हैं कि हम रन रेट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए. थोड़ी शर्म तो कीजिए.” शहजाद का मानना है कि पाकिस्तान टीम का अगर ऐसा ही हाल रहा तो वह जल्द ही ऐसोसिएट टीम बन जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘मेरी बीवी आ रही है…’, शिवम दुबे की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

बांग्लादेश ने जीता मैच

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 मार्च को खेला गया था. सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों को मैच जीतना जरूरी था. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 290/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 279 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश ने 11 रनों से मैच जीता और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. हार के बाद पाकिस्तान की आलोचना पूरी दुनिया में हो रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola