बॉलीवुड डायरेक्टर के बेटे अग्नि चोपड़ा की चमकेगी किस्मत! ये 3 IPL फ्रेंचाइजी लगा सकती है बड़ा दांव

Agni Chopra: बॉलीवुड डायरेक्टर विधु चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा पर 3 आईपीएल फ्रेंचाइजियां मेहरबान हो सकती हैं। उन्हें मोटी रकम भी मिल सकती है।

Agni Chopra (1)

Agni Chopra: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर के बेटे विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की है। उनके पिता विधु विनोद चोपड़ा बॉलिवुड के दिग्गज डायरेक्टर हैं। उन्होंने 3 इडियट्स फिल्म को बनाया है। अब उनके बेटे अग्नि क्रिकेट में भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

खेली धमाकेदार पारी

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मिजोरम की ओर से खेलते हुए अग्नि चोपड़ा ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोनों ही पारियों में शतक जमाया। उन्होंने पहली पारी में 110 और दूसरी पारी में 238 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले मैच में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 51 और 29 रन बनाए थे। अरुणाचल के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक जमाने के बाद आईपीएल ऑक्शन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। ऐसे में 3 फ्रेंचाइजियां उन्हें आईपीएल 2024 ऑक्शन में खरीद सकती हैं।

विज्ञापन

ये फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं दांव

मुंबई इंडियंस अग्नि चोपड़ा को अपने दल का हिस्सा बना सकती है। अग्नि ने मुंबई के लिए जूनियर क्रिकेट खेला है। इसके अलावा मुंबई अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका देती है। मुंबई अग्नि से पहले अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वढेरा और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दे चुकी है।

विज्ञापन

इसके अलावा अग्नि पर आरसीबी और पंजाब किंग्स भी दांव खेल सकती है। ये दोनों टीमें कई सालों से आईपीएल खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन में ये टीमें अपने दल में बड़ा बदलाव कर सकती हैं। इस लिहाज से अग्नि को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

अग्नि ने पिछले सीजन भी मेघालय के खिलाफ शतक जमाया था। उन्होंने 105 रन बनाए थे। अब तक खेले गए 8 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 91.13 की औसत के साथ 1367 रन बनाए हैं। वहीं 7 लिस्ट A मैच में उन्होंने 174 रन बनाए हैं। वहीं 7 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 234 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ