PAK vs ENG 1st Test: मुल्तान के मैदान पर इंग्लिश बॉलिंग अटैक से पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जमकर खिलवाड़ किया। पहली पारी में मेजबान टीम की ओर से तीन बैटर्स ने जोरदार शतक जमाए। शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक के बाद निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए आगा सलमान के बल्ले से भी शानदार सेंचुरी निकली। छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे सलमान ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब खबर ली। सलमान ने महज 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम पहली इनिंग में स्कोर बोर्ड पर 556 रन लगाने में सफल रही।
आगा सलमान ने ठोका शतक
शान मसूद और अब्दुला शफीक द्वारा दी गई बेहतरीन शुरुआत को आला सलमान ने दूसरे दिन शानदार अंजाम तक पहुंचाया। नसीम शाह और मोहम्मद रिजवान के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे सलमान अपनी पूरी पारी के दौरान अच्छी लय में दिखाई दिए।
सलमान ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक महज 108 गेंदों पर पूरा किया। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने 119 गेंदें का सामना करते हुए 104 रन की नाबाद पारी खेली। सलमान ने शाहीन अफरीदी के साथ मिलकर 85 रन की अहम साझेदारी निभाई। सलमान ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के जमाए। वहीं, अफरीदी ने 26 रन की दमदार पारी खेली।
पाकिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 556 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से कप्तान शान मसूद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 177 गेंदों पर 151 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, अब्दुला शफीक ने भी बल्ले से धमाल मचाते हुए 102 रन ठोके। मसूद और शफीक ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 253 रन जोड़े, जो पिछले 10 साल में पाकिस्तान की ओर से किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है। सऊद शकील ने भी बल्ले से रंग जमाया और 82 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। नसीम शाह ने 33 और बाबर आजम ने 30 रनों का योगदान दिया।
चौथी बार हुआ यह कारनामा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ यह महज चौथा मौका है, जब पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक जमाए हैं। इससे पहले यह कारनामा साल 2022 में हुआ था। वहीं, 1987 और 1971 में भी टीम के बैटर्स ने यह कमाल करके दिखाया था। बैजबॉल युग में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में यह महज तीसरा मौका है जब किसी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 500 या उससे ज्यादा रन एक इनिंग में बनाए हैं।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
29 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
41 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
49 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines