हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतम गंभीर नहीं दे रहे टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका, इंग्लैंड में धमाल मचा रहा ये खिलाड़ी

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से नजरअंदाज किया गया था. लेकिन अब उन्होंने इंग्लैंड की ही सरजमीं पर शानदार गेंदबाजी कर भारतीय टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन
Image Credit: X

Kuldeep Yadav: हाल ही में में भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था. भारतीय टीम ने यहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. वनडे सीरीज में कुलदीप यादव को भी मौका मिला था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने कुलदीप को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया. अब कुलदीप इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपने हालिया प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से नजरअंदाज होने के बाद कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में खेली जा रही वनडे कप में भाग लेने का फैसला किया था. वह यॉर्कशायर की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने अपने आखिरी मैच में डरहम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में केवल 23 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी फेंके. कुलदीप अपनी फिरकी गेंदबाजी से लगातार विदेशी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं. उनके खिलाफ रन बनाना विदेशी बल्लेबाजों के लिए एक चुनौती देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: मिल गया नया ‘हार्दिक पांड्या’, बल्ले और गेंद से मचा रहा गदर

विज्ञापन

अब तक खेले गए इस टूर्नामेंट के 4 मैच में कुलदीप ने 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया है. उन्होंने सभी मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं. खास बात ये है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर रहा है. कुलदीप ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया है.

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार

कुलदीप यादव ने भारत के लिए आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेला था. इसके बाद से वह लगातार नजरअंदाज हुए. भारतीय टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. जब सीरीज 1-1 से बराबर थी, तब माना जा रहा था कि कुलदीप यादव को तीसरे मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. लेकिन उन्हें यहां भी नजरअंदाज किया गया और टीम इंडिया को मुकाबले गंवाने पड़े.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola