ये सीरीज अब तक 9 भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर लगा चुकी विराम, रोहित-विराट का नाम भी जुड़ा

Virat Kohli Retirement: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हो गई है। इससे पहले भी ये सीरीज कई भारतीय क्रिकेटर्स के लिए आखिरी सीरीज साबित हुई है।

Virat Kohli-Rohit Sharma

Virat Kohli-Rohit Sharma

Virat Kohli Retirement: एक सप्ताह के अंदर के टीम इंडिया के 2 दिग्गजों के टेस्ट संन्यास ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, तो वहीं फिर 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया। अभी तक कुछ फैंस कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को पचा नहीं पा रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को अब फेरवल मैच भी खेलने को नहीं मिलने वाला है। रोहित और विराट को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आखिरी टेस्ट मैच खेलते हुए देखा गया था और सीरीज में दोनों का ही प्रदर्शन कुछ नहीं रहा था। दूसरी तरफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही आर अश्विन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

विज्ञापन

BGT के बाद 9 खिलाड़ियों के करियर पर लग चुका विराम

इस बार टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 साल के बाद हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। ये पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेटरों ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद संन्यास लिया हो, रोहित-विराट से पहले ऐसा कई भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं।

विज्ञापन

इसकी शुरुआत साल 2008 में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के संन्यास से हुई थी। इसके अलावा पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले के लिए भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हुई थी। इसके बाद साल 2011-12 में बीजीटी के बाद राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन

साल 2012-13 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत में खेली गई थी। इस सीरीज में वीरेंद्र सहवाग का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। इस सीरीज के बाद सहवाग को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था और ये सीरीज सहवाग के लिए भी उनके टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज साबित हुई थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। अब ये सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ