M Chinnaswamy: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने बेंगलुरु में जश्न मनाने का ऐलान किया। हालांकि ये जश्न मातम में तब्दील हो गया। बेंगलुरु में विक्ट्री सेरेमनी के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कर्णाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अलावा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सवाल खड़े हुए थे। अब चिन्नास्वामी मैदान पर होने वाले अहम टूर्नामेंट को शिफ्ट कर दिया गया है।
चिन्नास्वामी मैदान पर होने वाला टूर्नामेंट हुआ शिफ्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार , केएससीए ने महाराजा कप टूर्नामेंट को चिन्नास्वामी स्टेडियम से मैसूर के श्रीकांतदत्त नरसिम्हा राजा वाडेयार क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट करने का फैसला किया है। ये टूर्नामेंट 11 से 28 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जिसमें कर्णाटक के युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। बता दें कि आरसीबी ने 3 जून को खिताब जीता था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 4 जून को बेंगलुरु में जश्न मनाया, जिसके बाद भगदड़ मची और 13 लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट में इस घटना का जिम्मेदार आरसीबी को ही बताया गया। इस वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगे किसी भी घटना से बचने के लिए, पुलिस ने आरसीबी के घरेलू मैदान पर मैचों की मेजबानी की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी संदिग्ध
महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत के पास है। इस मैदान पर भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मकाबले को बेंगलुरु से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। महिला वनडे विश्व कप में 8 देश भाग लेने वाले हैं। ये टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines