Afghanistan women cricket team: अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम 37 महीने बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। तालिबान ने अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद महिला खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया था। अब अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम मेलबर्न में क्रिकेट विदाउट बॉर्डर्स इलेवन के खिलाफ टी-20 मैच खेलने के लिए उतरने वाली है।
30 जनवरी को होगा मुकाबला
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ल ने 15 नवंबर को बताया कि क्रिकेट और समुदाय के कई लोग अफगानिस्तान की महिला टीम के सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया में स्थानांतरित होने के बाद से सपोर्ट करने के लिए एक साथ आए हैं और यह मैच उस काम का जश्न होगा।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सरकार इन दिनों अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम को सपोर्ट कर रही है। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद साल 2021 में महिला टीम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद महिला टीम कैनबरा और मेलबर्न में रहती है।
साल 2024 की शुरुआत में 17 महिला खिलाड़ियों ने आईसीसी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने शरणार्थी टीम स्थापित करने की मदद मांगी थी।
इस पत्र में कहा गया था कि शरणार्थी टीम बनाने का हमारा लक्ष्य अपनी प्रतिभा को विकसित करना और प्रदर्शित करना है। हमारा लक्ष्य अफगानिस्तान में बची हुई महिलाओं को उम्मीद देना और अफगानिस्तान की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करना है। हालांकि अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 37 महीने बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वापसी के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह चोटिल हुआ यह बल्लेबाज
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines