AFG vs ENG Preview: 26 फरवरी को भिड़ेंगे अफगानिस्तान-इंग्लैंड, जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

Afghanistan vs England: अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच 26 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी अहम जानकारियां आप नीचे पढ़ सकते हैं।

AFG

Afghanistan vs England: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच नंबर 8 अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 26 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच गंवा चुकी हैं। पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का खाता खोला था। ऐसे में दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में उतरेंगी। पिछली बार आईसीसी वनडे इवेंट में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला विश्व कप 2023 में खेला गया था। तब अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था।

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच अब तक 3 वनडे मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि अफगानिस्तान ने 1 मैच जीता है।

विज्ञापन

कैसे देख सकते हैं मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी।

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

गद्दाफी स्टेडियम कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई है। यहां पर बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं। तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर कम उछाल मिलता है। हालांकि स्पिनरों को इस पिच पर थोड़ी मदद मिलती है। इस मैदान पर खेले गए 75 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मुकाबले जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 36 बार विजयी हुई है।

विज्ञापन

संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), आर शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (सी), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

इंग्लैंड: फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ