अहम सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, KKR का खिलाड़ी हुआ बाहर

Afghanistan vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने दल का ऐलान किया है। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है।

AFG vs BAN (1)

Afghanistan vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 2 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। जबकि 2 सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं नूर अहमद की टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन

6 नवंबर से आगाज

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को शामिल किया गया है। वहीं इब्राहिम जारदान और केकेआर के खिलाड़ी मुजीब उर रहमान को दल में शामिल नहीं किया गया है। जारदान टखने की सर्जरी से अभी उबर नहीं पाए हैं, वहीं मुजीब अभी खेलने के लिए फिट नहीं हैं।

विज्ञापन

बोर्ड ने जारी किया बयान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा कि इब्राहिम जादरान मौजूदा समय में इंजरी से गुजर रहे हैं और हाल ही में हुई उनकी सर्जरी हुई है। मुजीब उर रहमान भी अनफिट होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि नूर अहमद टीम में वापस आ गए हैं, और हमने सिदिकुल्लाह के रूप में एक होनहार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को शामिल किया है, जिसने अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

विज्ञापन

बांग्लादेश वनडे के लिए अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज़ हसन, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान, फरीद अहमद मलिक।  सेदिकुल्लाह अटल, नूर अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ