Afghanistan Star Player Rejects PSL: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरूआत होगी, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने के बाद स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान भी दिया है.
अफगानी स्टार ने नाम लिया वापस
दरअसल, 5 फरवरी को पेशावर जल्मी ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज को साइन किया था, वहीं, दो दिन बाद यानी 7 फरवरी को रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना नाम पाकिस्तान सुपर लीग से वापस ले लिया. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा “विश्व कप के बाद, व्यस्तता के कारण मैं इस सीजन में पीएसएल के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा. मैं अफगानिस्तान में अपने फाउंडेशन के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करूंगा. आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.”
नाराज थे फैंस
गुरबाज को जल्मी के साइन किए जाने से कुछ फैंस नाखुश थे, जिनमें कुछ फैंस का आरोप था कि उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान विरोधी पोस्ट किए थे. इसके अलावा जल्मी के मालिक जावेद अफरीदी की भी आलोचना की गई थी, जबकि अन्य ने विकेटकीपर-बल्लेबाज से माफी मांगने की मांग की थी.
गुरबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग में 3 सीजन खेला है. उन्होंने 2021 में मुल्तान सुल्तांस और 2022 और 2023 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेला था. उन्होंने इस प्रतियोगिता में 15 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 159.79 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं. गुरबाज आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा थे, लेकिन किसी भी टीम ने उनपर भरोसा नहीं जताया था.
PSL 2026 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ी
इस्लामाबाद यूनाइटेड : शादाब खान (प्लेटिनम), सलमान इरशाद (स्वर्ण), एंड्रीज गौस (रजत)
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (प्लैटिनम), सुफयान मोकिम (डायमंड), अब्दुल समद (गोल्ड), अली रज़ा (उभरते हुए)
कराची किंग्स : हसन अली (प्लैटिनम), मोहम्मद अब्बास अफरीदी (डायमंड), खुशदिल शाह (गोल्ड), साद बेग (इमर्जिंग)
मुल्तान के सुल्तान : कोई खिलाड़ी रिटेन नहीं.
संबंधित खबरें
सोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
25 mins agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
45 mins agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
1 hr agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
1 hr ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
2 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
4 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
6 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines