Afghanistan Squad for ODI Series vs Ireland: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आयरलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड जाएगी. रहमत शाह की कप्तानी में यह अफगानिस्तान की पहली सीरीज होगी. हाल ही में वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले हशमतुल्लाह शाहिदी को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को इस टीम में जगह नहीं मिली है.
आयरलैंड दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान
आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए रहमत शाह को अफगानिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद यह रहमत शाह की पहली वनडे सीरीज होगी. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रहमुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. कप्तानी छोड़ने केबाद हशमतुल्लाह शाहिदी को बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है.
उनके अलावा, इब्राहिम जदरान और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं, तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की टीम में वापसी हुई है. उनके अलावा, तेज गेंदबाजों में यामीन अहमदजई और सलीम सफी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी स्टार लेग स्पिनर राशिद खान और ऑफ स्पिनर एएम गजनफर संभालेंगे.
मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ी टीम से बाहर
टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का है. इसके अलावा, भारत के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में खेलने वाले तेज गेंदबाज फरीद मलिक और बिलाल सामी को भी मुख्य टीम में जगह नहीं मिली है. इन दोनों खिलाड़ियों को लेग स्पिनर कैस अहमद और तेज गेंदबाज बशीर अहमद के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है.
बता दें कि, दोनों टीमों के बीच पिछली वनडे सीरीज मार्च 2024 में खेली गई थी, जिसमें अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी.
ये भी पढ़ें- CWG 2026 में भारतीय स्टार जूडोका खिलाड़ी हुई सस्पेंड, जानिए कौन हैं तुलिका मान जिनपर NADA ने लिया एक्शन?
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान ODI सीरीज का शेड्यूल
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 5 अगस्त से 15 अगस्त तक खेली जाएगी. पहले दो मुकाबले 5 और 7 अगस्त को ब्रेडी क्रिकेट क्लब में होंगे, जबकि अंतिम तीन मैच 10, 12 और 15 अगस्त को बेलफास्ट स्थित सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे.
- पहला वनडे – 5 अगस्त, ब्रेडी
- दूसरा वनडे – 7 अगस्त, ब्रेडी
- तीसरा वनडे – 10 अगस्त, बेलफास्ट
- चौथा वनडे – 12 अगस्त, बेलफास्ट
- पांचवां वनडे – 15 अगस्त, बेलफास्ट
आयरलैंड दौरे के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उप-कप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नांग्याल खारोताई, राशिद खान, एएम गजनफर, यामीन अहमदजई, सलीम सफी, फजलहक फारूकी, जिया उर रहमान शरीफी
.रिजर्व प्लेयर: कैस अहमद, फरीद मलिक, बिलाल सामी, बशीर अहमद.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, बड़े बदलाव को तैयार
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
54 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines