17 चौके और 4 छक्के… सिद्दीकुल्लाह अटल ने बर्थडे पर बल्ले से मचाया कोहराम, ठोका धमाकेदार शतक
Sediqullah Atal: आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक जड़ दिया. सेदिकुल्लाह ने आयरलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 143 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
IRE vs AFG, Sediqullah Atal Century: अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में बल्ले से जमकर गदर काटा. सेदिकुल्लाह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने आयरलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 143 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 4 छक्के लगाए. सेदिकुल्लाह आज यानी 12 अगस्त को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होंने अपने बर्थडे पर धमाकेदार पारी खेलकर अफगानिस्तान के फैंस को बड़ा गिफ्ट दे दिया है.
सेदिकुल्लाह अटल ने ठोका धमाकेदार शतक
आयरलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में सिर्फ 16 रन पर पहला झटका लगा. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि आयरलैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए.
---विज्ञापन---
सेदिकुल्लाह मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और 96 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा. उन्होंने सिर्फ 120 गेंदों में 143 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 119.17 का रहा, जो वनडे क्रिकेट में काफी शानदार माना जाता है.
Sediqullah Atal finishes with 143 off 120, hitting 17 fours and four sixes!
सेदिकुल्लाह के अलावा, अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने भी शानदार शतक लगाया. इब्राहिम ने 118 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा. यह वनडे क्रिकेट में उनका 7वां शतक है. इसके साथ ही वह अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज (9)के बाद दूसरे सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में सेदिकुल्लाह और जादरान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों पर रिकॉर्ड 231 रनों की शानदार साझेदारी करके आयरलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
---विज्ञापन---
इन दोनों की शानदार शतकिय पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने 9 विकेट पर 343 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. यह अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. अब आयरलैंड को जीत के लिए 50 ओवर में 344 रन बनाने होंगे, जो टीम के लिए काफी मुश्किल लक्ष्य है. बता दें कि, अफगानिस्तान पहले ही सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीत चुका है. ऐसे में टीम यह मैच जीतकर भी सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
𝐇𝐈𝐆𝐇𝐄𝐒𝐓 𝐎𝐃𝐈 𝐓𝐎𝐓𝐀𝐋 𝐅𝐎𝐑 𝐀𝐅𝐆𝐇𝐀𝐍𝐈𝐒𝐓𝐀𝐍! 🚩
AfghanAtalan have posted a record-breaking 343/9 in the first innings, registering Afghanistan’s highest-ever total in ODI cricket and surpassing their previous best of 339/6 against Sri Lanka in 2024. 📈… pic.twitter.com/S22H3j67RO
हिंदी न्यूज़/खेल/17 चौके और 4 छक्के… सिद्दीकुल्लाह अटल ने बर्थडे पर बल्ले से मचाया कोहराम, ठोका धमाकेदार शतक
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.