Afghanistan Player Announces Retirement: टी20 विश्व कप 2024 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। विश्व कप से पहले ही एक बड़े खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। इससे उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए बेहतर योगदान दे सकते थे। स्टार के संन्यास लेने पर अफगानिस्तान के अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया है। यह पल काफी इमोशनल था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 5th Test Live: चौथी जीत की ओर बढ़ चली भारतीय टीम! मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा फैसला
अगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के आगाज से पहले ही अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नूर अली जादरान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 7 मार्च को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच शुरू होने से पहले ही खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया। इससे स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस की आंखें नम हो गई थी। अफगानिस्तान के तमाम खिलाड़ियों ने नूर अली को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान दिया। नूर के फैंस को इससे करारा झटका लगा है। फैंस अपना इमोशन बयां करते हुए सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि कम से कम जादरान आयरलैंड के खिलाफ खेलना चाहिए था। वह टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी बेहतर विकल्प हो सकते थे, लेकिन खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 2 महारिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं रोहित शर्मा, धर्मशाला टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास
कैसा रहा है खिलाड़ी का क्रिकेट करियर
बता दें कि नूर अली जादरान का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 51 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और एक शतक के साथ 1216 रन निकले हैं। इसके अलावा खिलाड़ी ने 22 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक की मदद से 586 रन बनाए हैं। खिलाड़ी ने सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 117 रन बनाए हैं। इस शानदार करियर के साथ खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और विराट के क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
23 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines