AFG vs ENG Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बड़ा उलटफेर कर डाला है। रोमांच से भरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही जोस बटलर एंड कंपनी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। वहीं, अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अफगानिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में इब्राहिम जादरान ने 177 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट झटके।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
326 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद नंबर तीन पर उतरे जेमी स्मिथ भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 रन बनाकर मोहम्मद नबी का शिकार बने। वहीं, हैरी ब्रूक भी 21 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद नबी को उन्हीं की गेंद पर कैच देकर आउट हुए। बेन डकेट ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 38 रन बनाने के बाद राशिद खान की गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके बाद जो रूट और कप्तान जोस बटलर ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
रूट नहीं दिला सके जीत
बटलर 38 रन बनाने के बाद गलत समय पर अपना विकेट देकर चलते बने। इसके बाद रूट को जेमी ओवरटन का साथ मिला और दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगभग पांच साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक जमाया। इंग्लिश टीम के अनुभवी बल्लेबाज ने 111 गेंदों पर 120 रन की धांसू पारी खेली। हालांकि, रूट इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके और पारी के 45वें ओवर में पवेलियन लौट गए। 48वें ओवर में ओवरटन के आउट होने के साथ ही इंग्लिश टीम की उम्मीदों भी खत्म हो गईं। इंग्लैंड की पूरी टीम 317 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
लाहौर में आया जादरान का तूफान
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुरबाज बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अटल और रहमत शाह भी सस्ते में पवेलियन लौटे। 37 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही अफगानी पारी को इब्राहिम जादरान और कप्तान शाहिदी ने संभाला। जादरान ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और इंग्लिश बॉलर्स की जमकर खबर ली। अफगानी बल्लेबाज ने 106 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। शाहिदी 40 रन बनाकर आउट हुए। जादरान ने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 146 गेंदों पर 177 रन ठोके। जादरान ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 6 छक्के जमाए। अंतिम ओवरों में मोहम्मद नबी ने भी 24 गेंदों पर 40 रन ठोके, जिसके चलते अफगानिस्तान 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 325 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines