Hazratullah Zazai: अफगानिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई की ढाई साल की बेटी का दुखद निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त और राष्ट्रीय टीम के साथी करीम जनत ने सोशल मीडिया पर यह दुखद समाचार साझा किया और जजई व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
करीम जनत ने जताया दुख
करीम जनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे यह खबर साझा करते हुए गहरा दुख हो रहा है कि मेरे करीबी दोस्त और भाई जैसे हजरतुल्लाह जजई ने अपनी बेटी को खो दिया है। इस बेहद कठिन समय में मेरा दिल उनके और उनके परिवार के लिए दुख से भर गया है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं और विचारों में शामिल रखें। मेरी गहरी संवेदनाएं हजरतुल्लाह जजई और उनके परिवार के साथ हैं।”
नहीं लिया था चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा
हजरतुल्लाह जजई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली अफगानिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2016 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से अब तक 16 वनडे और 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की सूची में जजई दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में 11 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 162 रन की पारी खेली थी।
एक ओवर में जड़ चुके हैं छह छक्के
26 वर्षीय हजरतुल्लाह जजई ने इस साल अफगानिस्तान के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जजई ने अब तक 16 वनडे और 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से क्रमशः 361 और 1160 रन बनाए हैं।
2018 के अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में, जजई ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में काबुल जवानन की ओर से खेलते हुए बल्ख लीजेंड्स के खिलाफ इतिहास रच दिया था। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुल्ला मजारी के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़े थे। उस मैच में जजई ने महज 17 गेंदों में 364.70 की स्ट्राइक-रेट से ताबड़तोड़ 62 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines