क्या इस देश में क्रिकेट पर लगेगा बैन? विश्व कप में तहलका मचा चुकी टीम

Cricket Ban: विश्व क्रिकेट में काफी कम समय में बड़ा नाम करने वाली टीम के देश में वहां की सरकार क्रिकेट पर बैन लगा सकती है। ये टीम विश्व कप में बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटा चुकी है। अब इस खबर से क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है।

AFG vs SA

AFG vs SA

Cricket Ban: आज कल क्रिकेट का रोमांच दुनियाभर में देखने को मिलता है। कई देश छोटी-छोटी क्रिकेट लीग भी कराते रहते हैं ताकि लोगों का मनोरंजन होता रहे। क्रिकेट के फैंस भी दुनियाभर में काफी ज्यादा है। वहीं अब कुछ अटकलें लगाई जा रही है कि एक देश है जो अपने यहां क्रिकेट पर पूरी तरह से बैन लगाने की तैयारी में है। जबकि इस देश की टीम ने विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में तहलका मचाया था।

विज्ञापन

अफगानिस्तान में लग सकता है बैन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आज दुनियाभर की बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर देती है। विश्व कप में ये टीम अपने से बड़ी-बड़ी टीमों को मात दे चुकी है। टीम के पास राशिद खान, गुरबाज, नवीन उल हक और मोहम्मद नबी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी है। ये क्रिकेटर दुनियाभर की क्रिकेट लीग में खेलकर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि तालिबान सरकार अफगानिस्तान में क्रिकेट पर पूरी तरह से बैन लगा सकती है। इतना ही नहीं कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तालिबान के सुप्रीम लीडर ने देश में क्रिकेट पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जबसे अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार आई है काफी कुछ बदल गया है। इससे पहले तालिबान सरकार अफगानिस्तान में महिलाओं के खेलने पर पहले ही रोक लगा चुकी है। अब इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। हालांकि इसको लेकर अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

भारत में मौजूद अफगान टीम

फिलहाल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर है। जहां उसको न्यूजीलैंड के साथ एक टेस्ट मैच खेलना था। ये मुकाबला ग्रेटर नोएडा में खेला जाना था। लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते अभी मैच 4 दिन रद्द कर दिए गए हैं। अभी तक एक भी दिन खेल नहीं हो सका है। जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम भी काफी निराश है। ये अफगान टीम का न्यूजीलैंड के साथ पहला टेस्ट मैच था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ