अफगानिस्तान ने भारत को हराकर कैसे रचा इतिहास? पहली बार किया सबसे बड़ा कारनामा

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इमर्जिंग एशिया कप 2024 सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया। अफगानिस्तान ने भारत को धूल चटाकर इतिहास रचा है।

IND vs AFG

India vs Afghanistan: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान A का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जब अफगान ने सेमीफाइनल मैच में भारत A को सेमीफाइनल मैच में हरा दिया। ये पहला मौका था, जब अफगानिस्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भारत को शिकस्त दी। जो काम अफगानिस्तान की सीनियर नेशनल टीम नहीं कर सकी, वो काम अफगानिस्तान A ने कर दिया। अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पहली बार शिकस्त दी।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को पहली बार हराकर बड़ा कीर्तिमान कर दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। अफगानिस्तान ने इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के सामने पहाड़ जैसा रन बनाया, जबकि टीम के गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ आग उगलते हुए नजर आए।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से सलामी जोड़ी जुबैद असकरी और सिद्दिकउल्लाह अटल ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई थी। असकरी ने 41 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा अटल ने 52 गेंदो में 83 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा करीम जन्नत ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए। अफगानिस्तान ने पहले मैच में 20 ओवर में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया A 186 रनों पर सिमट गई। भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। जबकि अभिषेक शर्मा ने भी निराश किया। शर्मा ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए। वहीं तीसरे नंबर पर कप्तान तिलक वर्मा भी खासा कमाल नहीं कर सके। वर्मा ने 14 गेंदों में 16 रन बनाए थे। अंत में रमनदीप ने 34 गेंदों में 64 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत की आस बरकरार रखी। लेकिन वे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। अफगानिस्तान ने भारत को 20 रनों से पराजित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, डरा रहा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ