Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले इस बार पाकिस्तान और यूएई में खेले जा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले देश अपनी -अपनी टीम का ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में 3 रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं।
पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है अफगानिस्तान की टीम
हाल के समय में अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अफगानिस्तान ने साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अंक तालिका में छठे स्थान पर फिनिश किया था, जिस वजह से उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका है।
आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया गया था। ऐसे में कोई भी टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। एशिया में हो रहे इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम धमाल मचा सकती है।
इब्राहिम जादरान को मिला मौका
टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की टीम में वापसी हुई है। वो काफी समय से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। उनकी वापसी से अफगानिस्तान की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत हो गई है। वनडे फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 33 मैचों में 48 की औसत से 1440 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।
रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती और बिलाल सामी
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
44 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines