अफगानिस्तान और मुंबई इंडियंस की आई आफत, चार महीने क्रिकेट से दूर रहेगा 18 साल का 'जादूगर'
Allah Ghazanfar: चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले अफगानिस्तान और मुंबई इंडियंस की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
Edited By Mohan Kumar

Mumbai Indians
Edited By Mohan Kumar

Mumbai Indians
Allah Ghazanfar, Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले हफ्ते से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अफगानिस्तान और मुंबई इंडियंस की मुसीबतें बढ़ गई हैं, जहां स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर चार महीने तक के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इसकी वजह से यह युवा खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी और बाद में आईपीएल 2025 में भी नहीं खेल पाएगा।
🚨 ALLAH GHAZANFAR RULED OUT OF CHAMPIONS TROPHY & IPL 2025 🚨
– Afghanistan Cricket Board confirms he will be out for a minimum of 4 months due to injury.
He was picked by Mumbai Indians in the IPL. pic.twitter.com/4js1zEgSJ5
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 12, 2025
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में गजनफर की जगह नांग्याल खारोटी को शामिल किया गया है।
🚨 INJURY UPDATE 🚨
Afghanistan’s young spin-bowling sensation, AM Ghazanfar, has been ruled out of the ICC Champions Trophy due to a fracture in the L4 vertebra, specifically in the left pars interarticularis. He sustained the injury during Afghanistan’s recently held tour… pic.twitter.com/g0ALWe7HVe
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 12, 2025
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, गजनफर को सीरियस फ्रैक्चर हुआ है, जिसके लिए कम से कम चार महीने की रिकवरी की जरूरत होगी। उन्हें अफगानिस्तान के हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगी थी, और वे कम से कम चार महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे और इस दौरान उनका इलाज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CT 2025: दुबई जाना था पक्का, लेकिन आखिरी समय पर हुआ ‘धोखा’, कप्तान रोहित ने अपने जोड़ीदार के साथ यह क्या किया!
गजनफर की चोट ना सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को भी चोट दे गई है, जहां वो इस सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने दल में शामिल किया था।
गजनफर पिछले साल इमर्जिंग टीम टूर्नामेंट में श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे, जब उन्होंने दो विकेट चटकाकर अपनी टीम को पहली बार ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। 18 साल के गजनफर पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य थे, जिसने खिताब अपने नाम किया था। उन्हें चोटिल मुजीब उर रहमान की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच नहीं खेला।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: