एमर्जिंग एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत-ए टीम को अफगानिस्तान-ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर भी खत्म हो गया है। अफगानिस्तान ने भारत को 20 रन से हराते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 206 रन लगाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी।
टीम इंडिया का टूटा सपना
207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा महज 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। कप्तान तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी और नेहल वढेरा ने पारी को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया, लेकिन नेहल 20 रन बनाने के बाद रनआउट हो गए।
इसके बाद रमनदीप सिंह ने मोर्चा संभाला और अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रमनदीप ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 64 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रमनदीप ने 8 चौके और 2 छक्के जमाए। रमनदीप मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए। आयुष 24 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद चलते बने। अंतिम ओवरों में निशांत सिंधु ने भी 13 गेंदों में 23 रन जड़े, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। इस हार के साथ ही भारत का फाइनल खेलने का सपना भी चकनाचूर हो गया है।
अफगानी ओपनर्स ने मचाया धमाल
सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 14.1 ओवर में 137 रन की साझेदारी जमाई। अकबरी ने 41 गेंदों पर 64 रन की धांसू पारी खेली, जबकि अटल ने 52 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 83 रन ठोके। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे करीम जनत ने भी बल्ले से जमकर धमाल मचाया और 20 गेंदों पर 41 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 206 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines