Afghanistan vs Zimbabwe: अफगानिस्तान के सुपरस्टार राशिद खान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से चूकने के बाद अब टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और दिसंबर में अफगानिस्तान के दौरे पर उसी टीम के खिलाफ वापसी करेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राशिद अपनी पीठ की चोट से उबर चुके हैं और रेड बॉल से क्रिकेट में धमाका करने के लिए तैयार हैं।
क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि राशिद जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हमारे लिए खेलेंगे। उनकी पीठ की सर्जरी के कारण उन्हें ठीक होने में लंबा समय लगा और हम चाहते थे कि टेस्ट क्रिकेट खेलने का भार उठाने से पहले वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं। अब वह ठीक लग रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट में हमारे लिए खेलने के लिए तैयार हैं।’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे वाली ‘गलती’ करने जा रही टीम इंडिया, कहीं उल्टा ना पड़ जाए दांव
राशिद खान की वापसी से अफगानिस्तान के गेंदबाजी यूनिट को काफी बढ़ावा मिला है। एसीबी ने पहले कहा था कि राशिद नवंबर तक लंबे फॉर्मेट से दूर रहेंगे, जिसकी वजह से जिम्बाब्वे दौरे के लिए उनकी उपलब्धता पर भी संदेह था। जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करनी है। इस दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगी, जिसके मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इसी मैदान पर 15 से 19 दिसंबर तक वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।
28 सालों में यह पहली मौका होगा, जब जिम्बाब्वे बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी करेगा। इस दौरे का समापन बुलावायो में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगा, जहां पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर और दूसरा 2 से 6 जनवरी तक खेला जाएगा। जिम्बाब्वे टीम के लिए यह सीरीज ऐतिहासिक होगी, क्योंकि वो 28 साल बाद किसी दूसरे देश के साथ अपने घर में टेस्ट सीरीज खेलेगा। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार साल 1996 में इंग्लैंड की मेजबानी की थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या Virat Kohli फिर से बनेंगे RCB के कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
शाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
6 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
7 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
20 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
51 mins agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines