Afghanistan vs South Africa: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। सीरीज के दो मैच लगातार हारने के बाद आखिरकार तीसरे और अंतिम मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिल गई। अफगानिस्तान ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया है। इसके साथ अफगानिस्तान ने वनडे इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है। तीसरे वनडे मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से अपने नाम किया।
साउथ अफ्रीका को पहली बार हराया
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई सीरीज जीती है। दो मैच लगातार जीतने के बाद ही अफगानिस्तान सीरीज पर कब्जा कर चुकी थी लेकिन तीसरे मैच को जीतकर टीम साउथ अफ्रीका का क्लीन स्वीप करना चाहती थी, जो हो नहीं पाया। तीसरे मैच में जीत हासिल करके साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप होने से खुद को बचाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ऋषभ पंत ने किया खुलासा, क्यों करने लगे थे बांग्लादेश की फील्डिंग सेट?
ऐसा रहा तीसरे मैच का हाल
तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जो गलत साबित हुआ। तीसरे मैच में अफगानिस्तान की टीम 34 ओवरों में महज 169 रनों पर ही ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने कमाल की पारी खेली।
तीसरे मैच में गुरबाज ने 89 रन बनाए थे, लेकिन गुरबाज का साथ दूसरा कोई अफगानी बल्लेबाज नहीं दे पाया। गुरबाज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इतना ही नहीं पूरी सीरीज के दौरान गुरबाज का बल्ला खूब चला, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
इसके बाद 170 रन के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। साउथ अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम ने 67 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मार्करम ने 4 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: चेन्नई में रविंद्र जडेजा ने गेंद-बल्ले से किया बड़ा काम, इस मामले में निकल गए सबसे आगे
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
21 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
34 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines