AFG vs NZ Test Match Day 3 Update: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। मैदान पर पानी भरने के कारण आज भी बिना टॉस के मैच को रद्द कर दिया गया।
इससे पहले भी दो दिन स्टेडियम में गीली आउटफील्ड के चलते मैच को रद्द करना पड़ा था। इस बीच मैदान की बदइंतजामी के भी मामले सामने आए हैं, जिसपर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रबंधन का गुस्सा फूट पड़ा है।
पंखे से सुखाए मैदान, वॉशरूम के पानी से धोए बर्तन
ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में बदइंतजामी के भी आरोप लग रहे हैं। एक दिन पहले ही वहां पर पंखे से मैदान को सुखाया जा रहा था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अफगानिस्तान टीम के प्रबंधन ने आरोप लगाया कि मैदान को सुखाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। वहीं, वॉशरूम के पानी बर्तन धोए जा रहे हैं। स्टेडियम के कैटरिंग स्टॉफ को वॉशरूम के पानी से बर्तन धोते हुए देखा भी गया। ऐसे में खिलाड़ियों से लेकर अफगानिस्तान टीम के प्रबंधन ने इस मैदान पर वापस कभी नहीं आने की बात कही।
स्टेडियम पर लग चुका है प्रतिबंध
ग्रेटर नोएडा के इस स्टेडियम में मार्च 2017 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला गया था। तब अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज खेली गई थी। इसी साल के आखिर में यानी सितंबर 2017 में कॉर्पोरेट मुकाबलों में मैच फिक्सिंग के मामले सामने आए थे, तब BCCI ने इस स्टेडियम को प्रतिबंधित कर दिया था। फिलहाल, ये प्रतिबंध हटा दिया गया है।
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए घोषित टीमें
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिचेल, विल ओरूर्क, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सीयर्स, केन विलियमसन और विल यंग।
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: बांग्लादेश से कितनी बार टेस्ट मैच हारा है भारत? देखें पूरा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल व अफसर जजई (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद और खलील अहमद।
ये भी पढ़ें;- Indian Team में नहीं मिली जगह, इंग्लैंड में दिग्गज भारतीय गेंदबाज ने मचाया तहलका
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: ‘मुझे सरफराज खान के लिए..’ KL Rahul से टक्कर पर पूर्व दिग्गज ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
5 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
7 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
8 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
9 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
9 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
11 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines